खान अधिनियम, 1952 की धारा 12 के तहत गठित समिति की अनुशंसाओं तथा गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खान मंत्रालय, कोयला मंत्रालय और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के परामर्श के आधार पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने महिलाओं को खदान में काम करने की मंजूरी दी है। इसके लिए फरवरी में पुराने कानून में बदलाव किया है। श्रम व रोजगार मंत्रालय ने गजट का प्रकाशन भी फरवरी में कर दिया है। इसके अनुसार जमीन के ऊपर स्थित खदानों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक और जमीन के नीचे स्थित खदानों में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक महिलाओं को तकनीकी, निरीक्षण संबंधी और प्रबंधकीय कार्यों में रोजगार देने की अनुमति प्रदान की है।