India Post GDS Recruitment 2020 : इंडिया पोस्ट राजस्थान पोस्टल सर्कल विभाग (India Post Rajasthan Postal Circle department) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न संभागों में ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार डाक विभाग में नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट ने शाखा डाकिया/सहायक शाखा डाकिया/डाक सेवक के कुल 3 हजार 262 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन जमा और फीस भुगतान के लिए लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार 21 जुलाई, 2020 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।