25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Post Job – 10वीं पास युवाअों के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 5778 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

India Post Mail guard recruitment 2018 - भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक के 5778 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 7 Apr 2018, 2:08 PM IST

india post

India Post Mail guard recruitment 2018 - भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक के 5778 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 4 मई 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

India Post west bengal postal Circle में रिक्त पदों का विवरणः

ग्रामीण डाक सेवक- 5778 पद

भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए. अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर जाएँ।

आयु सीमा:

18 से 40 वर्ष

भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल में डाक सेवकों के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जायेगा. उच्च शिक्षा को कोई वरीयता नही दी जाएगी।

भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल में डाक सेवकों के रिक्त पदों पर आवेदन शुल्क:

जनरल एवं ओबीसी के लिए- 100 रुपया

भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल में डाक सेवकों के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://indiapost.gov.in या http://appost.in/gdsonline के द्वारा 4 मई 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथिः

आवेदन शुरू होने की तिथि- 5 अप्रैल 2018

आवेदन की अंतिम तिथि- 4 मई 2018

India Post west bengal Mail guard recruitment notification 2018 -

भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक के 5778 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहांक्लिक करें।

भारतीय डाक सेवा ( India Post) का परिचयः

भारतीय डाक सेवा ( India Post) भारत सरकार द्वारा संचालित डाकसेवा है जो ब्रांड नाम के तौर पर इंडिया पोस्ट या भारतीय डाक के नाम से काम करती है। भारतीय डाक प्रणाली का जो उन्नत और परिष्कृत स्वरूप आज हमारे सामने है, वह हजारों सालों के लंबे सफर की देन है। अंग्रेजों ने डेढ़ सौ साल पहले अलग-अलग हिस्सों में अपने तरीके से चल रही डाक व्यवस्था को एक सूत्र में पिरोने की जो पहल की, उसने भारतीय डाक को एक नया रूप और रंग दिया।