India Post Recruitment 2020: भारतीय डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवरों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार नियत तिथि तक ड्राइवर के पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, मेल मोटर सर्विस कोटि हैदराबाद ने डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के 05 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।