
भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के 16 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 जनवरी 2018 तक डाक द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय डाक सेवा ( India Post ) भारत सरकार द्वारा संचालित डाकसेवा है जो ब्रांड नाम के तौर पर इंडिया पोस्ट या भारतीय डाक के नाम से काम करती है।
भारतीय डाक में रिक्त पदों का विवरणः
स्टाफ कार ड्राइवर, कुल पद : 16 (अनारक्षित-08)
भारतीय डाक में स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों पर योग्यताः
-मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो।
-भारी और हल्के वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो।
-मोटर मेकेनिज्म (वाहन की हल्की-फुल्की खराबी को ठीक करने की क्षमता हो) की जानकारी हो।
-हल्के और भारी वाहन चलाने का तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।
आयु सीमा : 22 जनवरी 2018 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
भारतीय डाक में स्टाफ कार ड्राइवर वेतनमान : 19,900 प्रति माह।
चयन प्रक्रिया : ड्राइविंग टेस्ट के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।
प्रोबेशन पीरियड : दो साल ।
आवेदन शुल्क : किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
भारतीय डाक की वेबसाइट लॉगइन करें। होमपेज पर सबसे नीचे की ओर मौजूद ऑपच्यूर्निटीज ऑप्शन से प्रारूप के मुताबिक आवेदन फॉर्म तैयार करें। इसके बाद फॉर्म के साथ दस्तावेजों को संलग्न कर स्पीड/ रजिस्टर्ड डाक से तय पते पर भेज दें। दस्तावेजों और फोटोग्राफ को गजेटेड ऑफिसर से अटेस्ट जरूर करवाएं।
यहां भेजें आवेदन : द सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, 134-A, वर्ली, मुंबई-400018
डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार होंगे : 22 जनवरी 2018 (शाम 05 : 00 बजे तक)
India Post staff car driver Recruitment Notification 2017:
भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के 16 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
5 Dec 2017, 4:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.