IAF Airmen Exam : कार्यकाल और प्रशिक्षण विवरण
नामांकन 20 वर्ष की प्रारंभिक अवधि के लिए होगा जिसे 57 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है (सेवा शर्तांे के अधीन)। प्रारंभ में उम्मीदवारों को बेसिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बेलगावी (कर्नाटक) में एक संयुक्त बुनियादी चरण प्रशिक्षण (Joint Basic Phase Training) के लिए भेजा जाएगा। JBPT के सफल समापन पर उम्मीदवारों को ट्रेड आवंटित किए जाएंगे और निर्दिष्ट अवधि के व्यापास से संबंधित प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा जिसमें सुरक्षा प्रशिक्षण भी शामिल होगा। हालांकि, टे्रनिंग को किसी भी समय समाप्त किया जा सकता है अगर प्रशिक्षु शिक्षाविद, पेशे, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन में आवश्यक मानकों को पूरा करने में विफल रहते हैं या मेडिकली अनफिट पाए जाते हैं। प्रशिक्षण के सभी चरणों के सफल समापन के बाद, एयरमैन को उनके आवंटित टे्रडों के अनुसार नौकरियों पर तैनात किया जाएगा। किसी भी आधार पर उम्मीदवार के अनुरोध पर उनको आवंटित ट्रेड को बदला नहीं जाएगा।