Indian army asc group c recruitment 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। भारतीय सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय 71 सब एरिया ने आर्मी सर्विस कॉर्प्स ( Army Service Corps )के लिए रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप सी पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। भर्ती अभियान के तहत सिविलियन मोटर ड्राइवर, व्हीकल मैकेनिक, फायरमैन, लेबर और कारपेंटर के खाली पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए कुल 42 वैकेंसी है। इच्छुक और योग्य आवेदन इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म रजिस्टर्ड/स्पीड/ऑर्डिनरी पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 01 जून 2021 है।