Indian Army Recruitment 2023 : भारतीय थल सेना (Indian Army) ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (Technical Entry Scheme) (टीईएस) (TES) 10+2 एंट्री 50 कोर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन अभ्यथियों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण की है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, जेईई (मेन्स) 2023 परीक्षा (JEE Mains 2023 Exam) में भी शामिल हुए हों। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 90 पद भरे जाएंगे।