Indian army Recruitment 2019 : भारतीय सेना ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सभी engineering graduates और रक्षाकर्मियों की विरांगनाओं से सेना की सभी सेवाओं/शस्त्र में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 फरवरी, 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कोर्स अक्टूबर में तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई स्थित Officers Training Academy (OTA) में शुरू होगा।