Indian army recruitment 2019 : भारतीय सेना (Indian Army) ने नोटिफिकेशन जारी कर अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से शॉर्ट सर्विस कमिशन (Short Service Commission) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। डॉक्टरों के कुल 150 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास आईएमसी अधिनियम 1956 (IMC Act 1956) की तीसरी अनुसूची के प्रथम/द्वितीय अनुसूची या Part II में शामिल चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए। आवेदक का किसी भी राज्य चिकित्सा परिषद (State Medical Council)/एमसीआई (MCI) से स्थायी पंजीकरण होना चाहिए। राज्य चिकित्सा परिषद (State Medical Council)/एमसीआई (MCI)/एनबीई (NBE) द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा धारक भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।