Indian Army Recruitment 2020 : भारतीय सेना (Indian Army) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से सैनिक सामान्य (महिला सेना पुलिस) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 31 अगस्त, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। रैली भर्तियां अंबाला (हरियाणा), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), जबलपुर (मध्य प्रदेश), बेंगलूरु (कर्नाटक), शिलांग (मेघालय) और पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जा सकती हैं। उम्मीदवारों को उनके गृह जिलों के आधार पर केंद्र आवंटित किया जाएगा।