12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Indian Coast Guard Recruitment 2018 में अलग—अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

May 07, 2018

Indian Coast Guard Recruitment 2018

इंडियन कोस्ट गार्ड में कई तरह की नौकरियां निकली है। इसमें सबसे खास बात ये है कि ये नौकरियां 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली है। इसमें नौकरी के 2 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें मोटर परिवहन चालक रिक्त तथा स्टोर कीपर की भर्ती है। Indian Coast Guard Recruitment 2018 की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2018 के लिए आप Online अथवा Offline दोनों मोड में आवेदन कर सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड की इस भर्ती के लिए आपको अपना आवेदन 31/05/2018 से पहले जमा करना होगा। आवेदनकर्ताओं के लिए पात्रता मानदंड, वेतन, कुल रिक्तियों, चयन प्रक्रिया, नौकरी विवरण, अंतिम तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं—


स्टोर कीपर— 1 पद
शैक्षिक योग्ता— 12TH पास
अनुभव— 1 से 3 वर्ष
नौकरी करने का स्थान— गांधीनगर, गुजरात

ऐसे होगा चयन—
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31/05/2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
इसमें चयन या तो लिखित परीक्षा / कार्मिक साक्षात्कार / अन्य मोड के आधार पर इंडियन कोस्ट गार्ड मानदंड या निर्णय द्वारा किया जाएगा।

CGL Recruitment 2018: SSC ने जारी की 4000 पदों पर भर्ती की अधिसूचना, यहां से करें आवेदन


Motor Transport Driver
Education requirement— 10th
Vacancies— 1 post
Experience— 2-5 years
Job Location— Gandhinagar


ऐसे होगा चयन—
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31/05/2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
इसमें चयन या तो लिखित परीक्षा / कार्मिक साक्षात्कार / अन्य मोड के आधार पर इंडियन कोस्ट गार्ड मानदंड या निर्णय द्वारा किया जाएगा।


आवेदन भेजने का पता—
Indian Coast Guard, Sector 13A, Sector 13, Gandhinagar, Gujarat 382013

इंडियन कोस्ट गार्ड के बारे में जानकारी

भारतीय तटरक्षक की स्थापना भारतीय समुद्र की सुरक्षा करने के उद्देश्य से 18 अगस्‍त 1978 को एक एक स्‍वतंत्र सशस्‍त्र बल के रूप में भारतीय संसद द्वारा तटरक्षक अधिनियम, 1978 के अंतर्गत की गई है।भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्‍य वयम् रक्षाम: यानी हम रक्षा करते हैं। वर्तमान में इस बल के महानिदेशक वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल हैं।