भारतीय समवेत औषध संस्थान (आई.आई.आई.एम.) जम्मू, भारत सरकार के वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद का एक राष्ट्रीय संस्थान है। इस संस्थान का केन्द्रबिन्दु प्राकृतिक उत्पाद ;ओषधीय एवं सूक्ष्म जैवीय प्रजातियों से औषध अन्वेषण है। भारतीय समवेत औषध संस्थान एक बहुद्दे्यीय संगठन है जो प्राकृतिक उत्पाद रसायन, ओषधीय रसायन, भेषज्यविज्ञान, सूक्ष्म जीवविज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी एवं वानस्पतिक विज्ञान से सम्बन्धित है।