31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Navy Recruitment 2024: आपके पास भी है ये डिग्री तो 10 मार्च से पहले भरें फॉर्म

नौसेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मदीवारों के लिए काम की खबर है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के 254 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मदीवार ऐसे करें अप्लाई-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 25 Feb 2024, 1:12 PM IST

indian_navy_recruitment_2024.jpg

Indian Navy Recruitment 2024

Indian Navy Recruitment 2024: नौसेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मदीवारों के लिए काम की खबर है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के 254 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मदीवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (Joinindiannavy.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेश की प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी आदि के लिए पढ़ें विस्तार से।


भारतीय नौसेना ने कुल 254 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार शीघ्र ही आवेदन करें।


ऐसे उम्मीदवार जो भारतीय नेवी (Indian Navy) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास बीए या बीटेक (BA Or B.Tech) या ऐसी ही किसी सामान्य कोर्स में 60% या उससे अधिक की डिग्री अनिवार्य है। कैडर के आधार पर नियुक्तियों के लिए शैक्षिणक योग्यता जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


SSB द्वारा चुने गए अभ्यर्थियों की बेसिक सैलरी 56100 होगी। वहीं इसके साथ ही उन्हें अन्य भत्ते भी देय होंगे। वेतनमान (Pay Scale Of Indian Navy) की अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए वेबसाइट पर जाएं।


इन पदों पर बहाली के लिए अभ्यर्थियों को नॉर्मलाइज्ड स्कोर के हिसाब से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए ई-मेल या SMS के जरिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार SSB लेगी। इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। वहीं मेडिकल टेस्ट में रिक्तियों की संख्या के आधार पर अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी।