2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Navy Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए निकली MR की सैकड़ों भर्ती, जानें वेतन और डीटेल्स

Indian Navy MR Recruitment 2021 Notification: 10वीं पास उम्मीदवारों को भारतीय नौवसेना में हिस्सा लेने का मिल रहा है सुनहरा मौका। नौसेना में लगभग 300 एमआर पदों पर भर्ती की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 29 Oct 2021, 6:07 PM IST

Indian Navy MR Recruitment 2021 Notification

Indian Navy MR Recruitment 2021 Notification

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। अगर आप भी नौसेना में नौकरी करना चाहते है तो नौसेना में 300 एमआर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें 10वी पास युवाओं को भर्ती होने का मौका मिल रहा है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

02 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

नौसेना मैट्रिक रिक्रूट के सेलर का कोर्स अप्रैल 2022 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर से 02 नवंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति पदों का विवरण:—

कुल पदों की संख्या :300 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

नौसेना भर्ती के पदों पर आवेदन वे ही उम्मीदवार कर सकते है जिन्होने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (हाई स्कूल) परीक्षा पास की हो। इसके अलावा आवेदकों का जन्म 01 अप्रैल 2002 के बाद और 31 मार्च 2005 से पहले हुआ होना चाहिए।