नौसेना की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, AA/SSR admit card को 24 जनवरी से 4 फरवरी, 2020 तक डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, INET (Officers) admit card 28 जनवरी से 8 फरवरी, 2020 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने Indian Navy Matric Recruit (MR) के लिए आवेदन किया था, वे 28 जनवरी से 7 फरवरी, 2020 तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।