भारतीय नौसेना में नाविक मुख्य कार्यबल हैं और माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा कैरियर विकल्प है। कुल 2700 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है, जिसमें से 2200 रिक्तियां इंडिया नेवी SSR (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट) के लिए हैं और 500 इंडियन नेवी AA (Artificer Apprentice) के लिए हैं। इंडियन नेवी सेलर SSR/AA चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षा आयोजित होगी।