Indian Railway DLW Varanasi Apprentice Recruitment 2019 : इंडियन रेलवे डीजल लोकोमोटिव वक्र्स (Indian Railway Diesel Locomotive Works), वाराणसी ने अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 374 (300 आइटीआइ+74 गैर आइटीआइ) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवश्यकताओं के आधार पर अप्रेटिंस की संख्या को बदला जा सकता है। रजिस्टे्रशन के लिए फीस के रूप में 100 रुपए अदा करने होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 नवंबर, 2019 (शाम 16.45 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान डेबिट/क्रेडिट या नेटबैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। ट्रेनिंग शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को Regional Directorates of Apprenticeship Training (RDAT) वेबसाइट www.aoorenticeshio.gov.in से रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल कर लें। रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।