8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway recruitment 2020 : 26 पदों के लिए निकली भर्ती

Indian Railway recruitment 2020 : भारतीय रेलवे (Indian Railways) के रेलवे भर्ती सेल (Railway Recruitment Cell) ने खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) में ग्रुप सी के 26 पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 17 Dec 2019, 11:58 AM IST

रेल में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर,‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान रद्द रहेंगी ये 171 ट्रेनें

रेल में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर,‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान रद्द रहेंगी ये 171 ट्रेनें

Indian Railway recruitment 2020 : भारतीय रेलवे (Indian Railways) के रेलवे भर्ती सेल (Railway Recruitment Cell) ने खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) में ग्रुप सी के 26 पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 13 जनवरी, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को ट्रायल राउंड में शामिल होना होगा। इनमें जिन उम्मीदवारों के 25 या उससे कम अंक आएंगे, उन्हें अयोग्य माना जाएगा। कुल मूल्यांकन में, 50 अंक खेल की उपलब्धियों और 5 अंक सामान्य ज्ञान और व्यक्तित्व को दिए जाएंगे।

RRC Recruitment 2020 : वेकेंसी डिटेल्स

Athletics : 2

Badminton : 4

Basketball : 4

Boxing : 3

Cricket : 4

Handball : 3

Hockey : 3

Kabaddi : 1

Kho-kho : 1

Voley Ball : 1

RRC Recruitment 2020 : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की कम से कम बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित खेल क्षेत्र में कम से कम राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

उम्र सीमा : 1 जनवरी, 2020 के अनुसार, उम्मीदवार की ऊपरी आयु सीमा 25 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

RRC Recruitment 2020 : सैलेरी
चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC पे बैंड में रखा जाएगा जो 1900 से 2800 रुपए के बीच होगी।