rrb Recruitment 2019 : ऑनलाइन के जरिए ही कर सकेंगे अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRB JE Recruitment 2019 के लिए केवल ऑनलाइन के जरिए ही अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन को लेकर Railway Zone के संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारियों का अध्ययन कर लें। जो उम्मीदवार RRB CEN 03/2018 के 14 हजार 33 Junior Engineer (JE) के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 2 जनवरी, 2019 को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन माध्यम के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2019 (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।