
IOCL में जूनियर इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
IOCL Junior Engineer recruitment 2018, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( IOCL ) ने जूनियर इंजीनियर के रिक्त 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( IOCL ) में पदों का विवरण:
• जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट - IV (प्रोडक्शन): 27 पद
• जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट - IV (पी एंड यूओ एंड एम): 05 पद
• जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट - IV (मेकेनिकल) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट -IV: 03 पद
• जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट - IV (इंस्ट्रुमेंटेशन) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - IV: 05 पद
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( IOCL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट - IV (प्रोडक्शन): उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से केमिकल / रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या बीएससी (मैथ,फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) न्यूनतम 50% अंको के साथ(जनरल/ओबीसी के लिए) तथा आरक्षित वर्गों अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में 45% अंक साथ होनी चाहिए.
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट - IV (पी एंड यूओ एंड एम): मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा न्यूनतम 50% अंको के साथ(जनरल/ओबीसी के लिए) तथा आरक्षित वर्गों अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में 45% अंक साथ होनी चाहिए. अन्य पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.
आयु सीमा:
(31 जुलाई 2018 को )
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए. अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( IOCL ) में रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिर स्किल/प्रोफिसिएन्सी/फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की अधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2018 तक कर सकते हैं. आवेदन के हार्ड कॉपी को 30 अगस्त 2018 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्बंधित पते पर भेजना आवश्यक है.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2018
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( IOCL ) में जूनियर इंजीनियर के रिक्त 40 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
4 Aug 2018, 6:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.