इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) (आइओसीएल) (IOCL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियर (जीएई) पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान जीएई के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आइओसीएल में समाहित किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने किसी एक स्ट्रीम - केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गेट 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो, वे ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इन्हीं स्ट्रीम में से सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) अभ्यर्थियों ने न्यूनतम 65, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों ने 55 फीसीइी अंकों के साथ बी.ई/बी.टेक डिग्री हासिल कर रखी हो। जिन अभ्यर्थियों ने 2022 या उससे पहले गेट स्कोर हासिल कर रखा है, वे इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।