24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISRO recruitment – जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 171 पदाें पर भर्ती,

ISRO Recruitment 2018, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( ISRO ) ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 171 रिक्त पदाें पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 13 Apr 2018, 12:43 PM IST

isro

ISRO Recruitment 2018, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( ISRO ) ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 171 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( ISRO ) में रिक्त पदाें का विवरणः

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, कुल पद: 166

अहमदाबाद, पद: 19
बेंगलुरु, पद: 61
हैदराबाद, पद: 16
नई दिल्ली, पद:01
श्रीहरिकोटा, पद: 25
तिरुवनंतपुरम, पद: 44

स्टेनोग्राफर, कुल पद: 05
बेंगलुरु, पद: 05

योग्यता:

- उपरोक्त सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में प्रथम श्रेणी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
अथवा कमर्शियल/सेक्रेटेरिययल प्रैक्टिस में डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में होने के साथ संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव होना चाहिए।
- स्टेनोग्राफी में अंग्रेजी में न्यूनतम स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए।
- योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।


वेतनमानः

वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के साथ आवास भत्ता एवं अन्य सुविधाएं अतिरिक्त मिलेंगी।

चयन प्रक्रियाः
- लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार चयन किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन में दी गई सूचनाओं के आधार पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट करने के लिए शैक्षणिक योग्यता में उच्च अंकों एवं अनुभव को आधार बनाया जा सकता है।
- लिखित परीक्षा 12 अगस्त 2018 को देश के 13 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसकी सूची के लिए उम्मीदवार वेबसाइट देखें।
- लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और उसमें न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाना होगा।

नोटः केन्द्र/राज्य सरकार या स्वायत संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवारों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी देना होगा।

उम्र सीमाः

न्यूनतम 18 और अधिकतम 26 साल।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवरों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।


आवेदन शुल्कः

100 रुपये। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या एसबीआई की शाखा में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवारों को सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए निर्देश के अनुसार आवेदन पत्र भरना है।
- आवेदन पत्र भरने के बाद भुगतान करें लिंक का विकल्प आएगा।
- इस टैब को दबाने पर भुगतान के कई विकल्प आएंगे जिसमें सुविधानुसार चुनकर प्रक्रिया पूरी करनी है।
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान तुरंत या आवेदन की अंतिम तारीख तक कर सकते हैं।
- ऑफलाइन चालान के जरिये शुल्क भुगतान चालाना जारी होने के तीन दिन तक ही मान्य होगी।
- आवेदन पत्र की प्रक्रिया पूरी होने पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर को उम्मीदवार नोट करके रख लें जिसकी जरूरत इंटरव्यू आदि में पड़ सकती है।
- उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी सावधानी से भरें क्योंकि कॉल लेटर और जरूरी सूचना उसी पर दी जाएगी।


अंतिम तिथिः 30 अप्रैल

वेबसाइटः https://www.isro.gov.in/

ISRO Recruitment notification 2018:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( ISRO ) ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 171 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।