10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ITBP constable recruitment 2018: कॉन्स्टेबल के 134 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ITBP constable recruitment 2018, भारत तिब्बती सीमा पुलिस बल ( ITBP ) ने कॉन्स्टेबल के रिक्त 134 पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Feb 27, 2018

ITBP constable recruitment 2018

ITBP recruitment 2018, भारत तिब्बती सीमा पुलिस बल ( ITBP ) ने कॉन्स्टेबल के रिक्त 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अौर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

भारत तिब्बती सीमा पुलिस बल ( ITBP ) में रिक्त पदों का विवरणः

कांस्टेबल: 134 पद


भारत तिब्बती सीमा पुलिस बल ( ITBP ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक या 10 वीं कक्षा पास या समकक्ष।


आयु सीमा:
21 से 27 साल


भारत तिब्बती सीमा पुलिस बल ( ITBP ) में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षणों में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर ही भर्ती परीक्षा की तारीख, समय और स्थान अंकित होगा।

भारत तिब्बती सीमा पुलिस बल ( ITBP ) में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से 15 मार्च 2018 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन करना आरम्भ होने की तिथि: 14 फरवरी 2018
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2018

ITBP constable recruitment notification 2018:

भारत तिब्बती सीमा पुलिस बल ( ITBP ) ने कॉन्स्टेबल के रिक्त 134 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

भारत-चीन संघर्ष के उपरांत देश की उत्तरी सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 24 अक्टूबर 1962 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) का गठन किया गया। आईटीबीपी की शुरुआत केवल चार पलटनों के एक छोटे से दल के रूप में हुई जो अब 45 सेवा पलटनों और चार विशेषीकृत पलटनों का वृहत रूप ले चुका है। इस महीने यह बल अपने गठन के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आईटीबीपी का मुख्य कार्य भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा और रखवाली करना, सीमा की जनता को सुरक्षा की भावना प्रदान करना, महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों का निर्वहन और आपदा प्रबंधन आदि करना है।