ITBP recruitment 2019 : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces) (ITBP, BSF , CRPF , SSB , Assam Rifles) में मेडिकल ऑफिसर पदों की भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रेल, 2019 से शुरू होगी, जो 1 मई, 2019 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (interview) के आधार पर किया जाएगा।