ITBP Constable Recruitment 2023 : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (Indo Tibetan Border Police Force) (आइटीबीपी) (ITBP) में नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइटीबीपी ने कांस्टेबल (ड्राइवर) (Constable Driver) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 458 पद भरे जाएंगे। इनमें से सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए क्रमश: 195, 74, 37, 110 और 42 पद हैं। इन पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थी 27 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पद अस्थायी हैं, जिन्हें बाद में स्थायी किया जा सकता है।