9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल के 390 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) ने सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल अाैर कांस्टेबल के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Sep 02, 2018

itbp recruitment

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल के 390 पर भर्ती, करें आवेदन

ITBP constable recruitment 2018, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) ने सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल अाैर कांस्टेबल के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अावेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 04 सितम्बर 2018 से 03 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पद - 390

सब इंस्पेक्टर - 17 पद
वेतनमानः 35,000 - 1,12,400 रूपए।

हेड कांस्टेबल - 155 पद
वेतनमानः 25,500 - 81,100 रूपए।

कांस्टेबल - 218 पद
वेतनमानः 21,700 - 69,100 रूपए।

शैक्षणिक योग्यताः
- इंजीनियरिंग में स्नातक।
- PCM से 12वीं पास।


चयन प्रक्रियाः
अभ्यर्थियों का चयन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए www.recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्कः 200 रूपए।


ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 03 अक्टूबर 2018

ITBP Assistant commandant 2018:

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल अाैर कांस्टेबल के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) का परिचयः

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में भारत-तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई थी। ये बल इस सीमा पर काराकोरम दर्रा से लिपुलेख दर्रा और भारत-नेपाल-चीन त्रिसंगम तक 2115 कि॰मी॰ की लंबाई पर फैली सीमा की रक्षा करता है। आरंभ में इसकी मात्र चार बटालियन की अनुमत थीं, जिन्हें बाद में 1976 में बल की कार्य-सीमा बढ़ाने पर 1978 में बढोत्तरी की गई।

भारत-चीन संघर्ष के उपरांत देश की उत्तरी सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 24 अक्टूबर 1962 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) का गठन किया गया। आईटीबीपी की शुरुआत केवल चार पलटनों के एक छोटे से दल के रूप में हुई जो अब 45 सेवा पलटनों और चार विशेषीकृत पलटनों का वृहत रूप ले चुका है। इस महीने यह बल अपने गठन के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आईटीबीपी का मुख्य कार्य भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा और रखवाली करना, सीमा की जनता को सुरक्षा की भावना प्रदान करना, महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों का निर्वहन और आपदा प्रबंधन आदि करना है।