कर्मचारियों पर काम के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए जापानी कंपनी क्रेजी इंक अपने कर्मचारियों को सोने के लिए पैसे दे रही है। जो कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन, रात में छह घंटे सोते हैं, कंपनी उन्हें पुरस्कार के रूप में पॉइंट देती है। पुरस्कार में मिले प्वाइंट से कर्मचारी कैफेटेरिया में जाकर साल में 64 हजार येन (41,900 रुपए) तक का खाना खा सकते हैं।