JNVST 2021 Important Instructions
परीक्षा में जाने से पूर्व एडमिट कार्ड और पेन साथ में लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के पीछे दिए गए सभी जरुरी निर्देशों का पालन करें।
कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करना अनिवार्य है। फेस मास्क लगाकर ही एग्जाम हॉल में प्रवेश करें।
प्रश्न-पत्र बुकलेट के चार भाग होंगे – हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान।
परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प होंगे, परीक्षार्थियों को सही उत्तर को कोड ओएमआर शीट पर मार्क करना होगा।
एक बार मार्क कर दिये गये आंसर को मिटाया नहीं जा सकेगा, इसलिए सुनिश्चित करने के बाद ही उत्तर मार्क करें।
परीक्षा अवधि के दौरान हर घंटे बेल बजायी जाएगी।
रफ कार्यों के लिए स्टूडेंट्स क्वेश्चन पेपर में दिये गये पेज का इस्तेमाल कर पाएंगे।