Jharkhand JPSC Assistant Professor recruitment 2019 : झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (assistant professor) की भर्ती प्रक्रिया 15 मई को बंद हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अंतिम तारीख तक रात 11.45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार फीस 16 मई, 2019 (रात 11.45 बजे) तक जमा करवा सकते हैं, जबकि हार्ड कॉपी छ्वक्कस्ष्ट में 24 मई, 2019 (शाम 6 बजे) तक जमा करवा सकते हैं। इस आवेदन प्रक्रिया के तहत 262 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। हालांकि, परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है। चयनित उम्मीदवारों को दो सालों के लिए नियुक्ति दी जाएगी।