10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवनहंस लिमिटेड में जूनियर टेक्निशियन के 26 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Junior Technicain recruitment 2018, पवनहंस लिमिटेड ने जूनियर टेक्निशियन के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

May 16, 2018

pawan hans

Junior Technicain recruitment 2018, पवनहंस लिमिटेड ने जूनियर टेक्निशियन के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण पर क्लिक करें।

PAWAN HANS LIMITED में रिक्त पदाें का विवरणः

जूनियर टेक्निशियन (एल-1), कुल पद : 26

ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का विवरण :
एवियोनिक्स, पद : 16
मेकेनिकल,पद : 10

योग्यता :
- एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग/एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
- साइंस विषय में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ मेंटीनेंस के क्षेत्र में छह वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

आयुसीमा : 01 मई 2018 को अधिकतम 28 वर्ष।

वेतनमान : 23500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : 118 रुपये। एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवार निशुल्क। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.pawanhans.co.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज पर करियर्स ऑप्शन को क्लिक करना होगा। ऐसा करने पर नया वेबपेज खुलेगा।
- इस पेज पर करंट ओपनिंग इन पवनहंस सेक्शन में Junior Technician on Contract के आगे व्यू ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- अब नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर भरें और निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेज दें।

यहां भेजें आवेदन पत्र :
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एचआर एंड एडमिन)
पवनहंस लिमिटेड, जुहू एरोड्रम, एसवी रोड
विले पार्ले (वेस्ट), मुबंई-400056

महत्वपूर्ण तिथि :

डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 24 मई 2018

अधिक जानकारी यहां :

वेबसाइट : www.pawanhans.co.in

Junior Technicain recruitment notification 2018:

पवनहंस लिमिटेड ने जूनियर टेक्निशियन के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।