Kerala PSC recruitment 2019 : केरल लोक सेवा आयोग (Kerala Public Service Commission) ने अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk) (LDC) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं क्लास है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं। आयोग जल्द ही एलडीसी पदों के लिए जिलेवार रिक्ति विवरण जारी करेगा। उम्मीदवारों की आयु 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए।