2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khelo India: युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी नौकरी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया’ के विभिन्न खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। खेलो इंडिया के विभिन्न लेवल के मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अब सरकारी नौकरी के योग्य होंगे और उन्हें नौकरी में आसानी से प्रमोशन भी दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 6 Mar 2024, 4:14 PM IST

khelo_india.jpg

Khelo India

Khelo India Winners To Get Job: अब वो दिन गए जब लोग कहते थे- “पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब”। आज के समय में खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में प्राथमिकता दी जाती है। स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ कई जॉब में भी खिलाड़ियों के लिए स्पेशल कोटा रिजर्व रहता है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने ‘खेलो इंडिया’ के विभिन्न खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। खेलो इंडिया के विभिन्न लेवल के मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अब सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के योग्य होंगे और उन्हें नौकरी में आसानी से प्रमोशन भी दिया जाएगा।


एक रिपोर्ट की मानें तो खेलो इंडिया (Khelo India) की विभिन्न केटेगरी के तहत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों या तीसरी पोजिशन तक आने वाले खिलाड़ियों को सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स (Central Government Jobs) के लिए पात्र माना जाएगा। साथ ही ऐसे खिलाड़ियों को प्रमोशन भी मिलेगा और स्पोर्ट्स पर्सन को मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएंगी।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अलावा खेलो इंडिया विंटर गेम्स, खेलो इंडिया पैरा गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी के लिए पात्र माना जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनेल ट्रेनिंग ने इसकी घोषणा की है। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को किया जाएगा शामिल-


साल 2018 में पहली बार ‘खेलो इंडिया’ का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किया गया था। संपूर्ण भारत में खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने और जमीनी स्तर के एथलीटों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG), खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIUG) जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें राज्यों और विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर पदक जीता।