बनें आइडिया पर्सन
वर्कप्लेस पर काम सभी करते हैं, पर बॉस को वे लोग पसंद आते हैं जो आगे की सोचकर चलते हैं। वे जिस प्रोजेक्ट पर काम रहे हैं, उसके विस्तार के लिए प्लानिंग करते हैं और बॉस को बताते हैं। विचारों को बेहतर तरीके से बॉस के सामने रखते हैं। आपको बॉस के काम करने के तरीकों के बारे में जानकारी रखते हैं। कंपनी, डिपार्टमेंट और प्रोडक्ट के बारे में नए-नए आइडियाज पेश करते हैं। आइडियाज को वर्कप्लेस पर लागू करके बॉस के पसंदीदा एम्प्लॉई बन सकते हैं।