महिलाओं के उद्यमी बनने की राह में धन की कमी सबसे बड़ी बाधक है, इसके अलावा घर की जिम्मेदारी भी उनको उद्यमी बनने से रोकती है। यह बात एक सर्वेक्षण के नतीजों में कही गई है। सर्वेक्षण दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पुणे, कोलकाता, आसनसोल, चेन्नई और कोयंबतूर में किया गया, जिसमें 25-45 साल की 1,267 गृहणियों को शामिल किया गया। ये सारी नॉन-वर्किंग महिलाएं हैं, मतलब ये किसी अर्थोपार्जन के लिए कहीं काम नहीं करती हैं।