Latest Govt Jobs: लखनऊ मेट्रो में एग्जिक्यूटिव, नॉन एग्जिक्यूटिव के पदों भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन upmetrorail.com पर देख सकते हैं। भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और जनसंपर्क सहायक के 183 पद शामिल हैं। लखनऊ मेट्रो में भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू हो चुकी है
उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर 2019 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.upmetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2020 को जारी किए जाएंगे। लखनऊ मेट्रो 2019 भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 13 जनवरी 2020 हो सकती है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी कि CBT मोड में आयोजित की जाएगी।