31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DRDO Recruitment 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए डीआरडीओ में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका, यहां से करें अप्लाई

DRDO Recruitment 2021: सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव, एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES), तिमारपुर, दिल्ली में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक रक्षा प्रयोगशाला ने आईटीआई अप्रेंटिस के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Aug 2021, 10:28 PM IST

DRDO Jobs 2021

DRDO Recruitment 2021: सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव, एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES), तिमारपुर, दिल्ली में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक रक्षा प्रयोगशाला ने आईटीआई अप्रेंटिस के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक CFEES की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in/drdo/public/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त, 2021 है।

Read More: आईडीबीआई बैंक में 920 एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

रिक्तियों का विवरण
कुल रिक्तियां: 38 पद
मैकेनिक मोटर व्हीकल: 03 पद
ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 04 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: 05 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक / मेक्ट्रोनिक्स: 06 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल प्लांट): 06 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA): 14 पद

शैक्षणिक योग्यता
सभी पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Read More: कर्मचारी राज्य बीमा निगम दिल्ली : सीनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर नौकरी के अवसर

ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए सीएफईईएस की आधिकारिक वेबसाइट- rac.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए अप्रेंटिस के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में apply online के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार से जन्मतिथि, 10वीं रोल नंबर, कक्षा 10 के अपने उत्तीर्ण वर्ष, नाम, ई-मेल, फोन नंबर आदि की जानकारी मांगी जाएगी।

Read More: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड : इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती