नई दिल्ली. SBI Recruitment 2020, Sarkari Naukari 2020 : बैंक में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है। यह मौका दे रही है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Recruitment 2020) । स्टेट बैंकऑफ इंडिया (State Bank Of India) ने एग्जीक्यूटिव और सीनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर कई बंपर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के तहत 326 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।