LIC assistant prelims result 2019 : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) (LIC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर, 2019 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एलआईसी सहायक मुख्य परीक्षा (LIC assistant Mains) 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 8000 पदों को भरा जाएगा।