इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने यहां असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स (AAO) पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए कंपनी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया इस माह 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2018 रखी गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजएुट और पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है। LIC Recruitment 2018 के तहत AAO के 700 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।