1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र सरकार निकालने जा रही है 72,000 बंपर भर्तियां, जानें किस विभाग में कितनी वेकेंसी

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आने वाले दो सालों में 72,000 नई भर्तियां करने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

May 19, 2018

Maharashtra government

महाराष्ट्र सरकार निकालने जा रही है 72,000 बंपर भर्तियां, जानें किस विभाग में कितनी वेकेंसी

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आने वाले दो सालों में 72,000 नई भर्तियां करने की घोषणा की है। ये भर्तियां कृषि और ग्रामीण विकास विभाग में की जाएंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फण्डवीस ने अपने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ये भर्तियां दो चरणों में की जाएंगी। पहले चरण में 36,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को इस साल के आखरी तक भर दिया जाएगा और बची हुई पोस्टों को अगले साल भर दिया जाएगा।

इस भर्ती के तहत प्रारंभिक चरण में ग्राम विकास विभाग में 11,005 पद, स्वास्थ्य विभाग के लिए 10 हजार 568 पद, गृह विभाग में 7,111 पद, कृषि विभाग में 2,572 पद, पशु संवर्धन विभाग में 1047 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसी चरण में लोक निर्माण विभाग में 837 पद, जल संसाधन विभाग में 827 पद, जल संधारण विभाग में 423 पद, मत्स्य व्यवसाय विकास विभाग में 90 पद और नगर विकास विभाग के 1,664 पदों पर भरा जाएगा।

इस बारे में सूबे के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर ने बताया, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के विकास लिए सरकार कार्यबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसानों के लिए कई योजनाए भी लाई गई जिन पर अमल करना शुरू कर दिया है।