देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अगले तीन महीनों में पहले चरण की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इस चरण में लगभग 36,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सूत्रों के अनुसार इनमें लगभग 11,000 पद ग्राम्य विकास विभाग में भरे जाएंगे। 10,500 भर्तियां स्वास्थ्य विभाग में, 7100 रिक्तियां गृह विभाग में, 2,500 कृषि विभाग में 1,000 पशुपालन विभाग में, 800 सार्वजनिक कार्य विभाग (पीडब्ल्यूडी) में, 450 जल सरंक्षण, 90 मत्स्य पालन विभाग में और 1,600 रिक्तियां शहरी विकास विभाग में निकाली जाएंगी। हालांकि अभी सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।