अगर आप पुलिस विभाग में आॅफिसर बनने का सपने देख रहे है तो आपको यह सपना सच हो सकता है। जी हां, हम बिल्कुल सही कह रहे हैं। यह मौका दे रही है महाराष्ट्र पुलिस। महाराष्ट्र पुलिस ने असिस्टेंस इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। Maharashtra Police Recruitment 2018 के तहत Assistance Intelligence Officer के 204 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस माह 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।