MCGM Recruitment 2021: सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ग्रेटर मुंबई नगर निगम ( MCGM ) ने फार्मासिस्ट और लैब टेक्निीशियन के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार MCGM Recruitment 2021 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, आवेदन कैसे करें और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं। तय प्रारूप में आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 28 मई 2021 है।