Department of Posts recruitment : संचार मंत्रालय (Ministry of Communications) ने डाक विभाग में डाक सहायक/छंटनी सहायक, डाकिया और मल्टी टास्किंग स्टाफ (multi-tasking staff) (एमटीएस) (MTS) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tamilnaduposts.nic.in या
indiapost.gov.in पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर, 2019 है। जबकि, उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2019 तक डाक के जरिए अपने आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं। हालांकि, आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। पहली प्राथमिकता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय खेलों में किया हो, जबकि दूसरी प्राथमिकता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी जिन्होंने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर खेलों में हिस्सों लिया हो। कुल 231 पदों के लिए वेकेंसी तमिल नाडु सर्किल के लिए निकाली गई है।