MMRDA recruitment 2019 : महा मुंबई मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Maha Mumbai Metro Operation Corporation Limited) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से गैर-कार्यकारी पदों (non-executive posts) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 1 हजार 53 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास Engineering में डिप्लोमा, आईटीआई और एमबीए डिग्री है, वे इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए पात्र हैं।