29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MNIT Jaipur : सहायक प्रोफेसर सहित फैकल्टी के विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Malaviya National Institute of Technology) (एमएनआइटी) (MNIT), जयपुर (Jaipur) ने प्रोफेसर (लेवर 14ए), एसोसिएट प्रोफेसर (लेवल 13ए2) और सहायक प्रोफेसर (लेवल 10, 11 और 12) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 12 Dec 2022, 5:33 PM IST

MNIT Jaipur Faculty Posts

MNIT Jaipur Faculty Posts

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Malaviya National Institute of Technology) (एमएनआइटी) (MNIT), जयपुर (Jaipur) ने प्रोफेसर (Professor) (लेवर 14ए), एसोसिएट प्रोफेसर (Associate) (लेवल 13ए2) और सहायक प्रोफेसर (Assistant professor) (लेवल 10, 11 और 12) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 201 पदों को भरा जाएगा। इनमें से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए क्रमश: 28, 56 और 117 पद हैं। कुल पदों में से 18 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों को पहले वेबसाइट mnit.ac.in पर लॉगिन कर 13 जनवरी, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करते वक्त अभ्यर्थियों की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

19 जनवरी अंतिम तिथि
अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी, सभी जरूरी दस्तावेज के साथ 19 जनवरी (शाम 5.30 बजे) तक स्पीड/रजिस्टर्ड पोस्ट से इस पते पर भेज दें: Registrar, Malaviya National Institute of Technology, Jaipur, JLN Marg, Jaipur-302017. आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य (UR), ओबीसी (OBC-NCL), ईडब्ल्यूएस (EWS) अभ्यर्थियों को 500, जबकि एस/एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपए भरने होंगे।