20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP High Court में निकली इंग्लिश स्टेनोग्राफरों की वेकेंसी, करें आवेदन

उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश ने जबलपुर ब्रांच के अंतर्गत इंग्लिश स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन मांगे है।
2 min read
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

May 28, 2018

MP High Court Recruitment 2018

MP High Court में निकली इंग्लिश स्टेनोग्राफरों की वेकेंसी, करें आवेदन

उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश ने जबलपुर ब्रांच के अंतर्गत इंग्लिश स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन मांगे है। योग्य और रूचि रखने वाले उम्मीदवार 11 जून 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

पद का नाम: इंग्लिश स्टेनोग्राफर
रिक्त पदों की संख्या: 27

सामान्य वर्गः 14 पद
आेबीसी वर्ग: 04 पद
एससी वर्गः 03 पद
एसटी वर्गः 06 पद

विज्ञापन संख्या- 369/एग्जाम/इंग्लिश स्टेनोग्राफर/2018

इंग्लिश स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख: 11 जून 2018


इंग्लिश स्टेनोग्राफर के लिए शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा वह इंग्लिश शॉर्टहैंड परीक्षा पास किया हुआ होना चाहिए। शॉर्टहैंड टाइपिंग स्पीड 80/शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इन सबके साथ—साथ अभ्यर्थी को कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।

इंग्लिश स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इंग्लिश स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन शुल्क: इस पद के लिए आवेदन शुल्क का खर्चा 200 रुपए है।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन रिटर्न एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन: अभ्यर्थी एमपी हाई कोर्ट, जबलपुर की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन 11 जून 2018 तक हो जाने चाहिए।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें।

IIT भुवनेश्वर में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर (आई.आई.टी. भुवनेश्वर) ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेनद मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आॅनलाइन मोड में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। उम्मीदवार 09 जून 2018 तक निर्धारित प्रारूप के अनुसार www.iitbbs.ac.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।