MP Jail Prahari Recruitment 2020: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने जेल विभाग के लिए जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। भर्ती की अधिसूचना 27 जुलाई 2020 को आधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपी जेल प्रहरी भर्ती 2020 के लिए आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in के माध्यम से या 10 अगस्त 2020 से पहले आवेदन कर सकते हैं।