22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

govt job: नेशनल हेल्थ मिशन में 2877 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती, आवेदन के लिए लाइन खुली

NHM Staff Nurse Recruitment- स्टाफ नर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 13 जून से शुरू हो गई है...। जो 4 जुलाई तक चलेगी...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 13 Jun 2023, 4:51 PM IST

nurse1.png

MP NHM Staff Nurse Recruitment 2023. मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 2877 संविदा स्टाफ नर्स की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 13 जून से शुरू हो गई है। इस भर्ती के साथ ही मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने वालों को एक और मौका मिल गया है।

मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से एक साल के कांट्रेक्ट पर 2877 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली गई है। स्टाफ नर्स का अनुबंध 31 मार्च 2024 तक रहेगा। अगले वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृति के बाद इसे फिर से नवीनीकृत कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की ऑफिशियल वेबसाइट nhmmp.gov.in पर आवेदन से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। जबकि एमपी ऑनलाइन (mponline.gov.in/portal/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

संविदा स्टाफ भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है, उसके मुताबिक संविदा स्टाफ नर्स में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा पद हैं। कुल 2877 पदों में से महिला स्टाफ नर्स के लिए 2589 और स्टाफ नर्स पुरुषों के लिए 288 पद निर्धारित किए गए हैं।

यहां देखें नोटिफिकेशन

आयु सीमा में छूट

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 साल होना चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 43 निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महिला आवेदकों के लिए जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/निशक्तजन महिलाओं/अनारक्षित/आरक्षित हों उन्हें 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

पुरुष आवेदकों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/निःशक्त आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

यह योग्यता अनिवार्य

0- स्टाफ नर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को BSC नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और सीनियर मिडवाइफरी होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश के नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर होना भी जरूरी है।

0- महिला आवेदकों के मामले में बीएससी नर्सिंग अथवा जनरल नर्सिंग एवं सीनियर प्रसूति विज्ञान (मिडवाइफरी प्रशिक्षित) को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलाजी के साथ 10+2 होना चाहिए।

0- मध्यप्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध पंजीयन भी जरूरी।

0- पुरुष आवेदकों के मामले में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलाजी के साथ 10+2 ks meL बीएससी नर्सिंग होना चाहिए।

0- पुरुष आवेदकों के लिए भी जरूरी है कि उनके पास मध्यप्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध पंजीयन हो।

ऐसे होगा चयन

सभी आवेदकों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आवेदकों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद दस्तावेजों का वेरीफिकेशन कराना होगा। नियुक्ति के बाद स्टाफ नर्स को 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

लास्ट डेट

0- स्टाफ नर्स के लिए आवेदन करने वालों के आवेदन की प्रोसेस मंगलवार 13 जून 2023 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई रखी गई है।

0- संविदा स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को mponline.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। विज्ञापन या दिशा-निर्देश देखने के लिए nhmmp.gov.in पर जाना होगा।